सारांश मुख पृष्ठ
तस्वीर
बीयर क्रोनोमेट्री स्विटजरलैंड मे घड़ियों और जेवरात की सबसे पुरानी दुकान है.
बीयर केवल एक प्रसिद्ध नाम ही नही है, बल्कि एक पूरी फिलोसोफी है जो एक प्रसिद्ध परंपरा पर आधारित है. बीयर कंपनी की स्थापना वर्ष 1760 मे हुई थी और यह सतत् पिता से पुत्र को, जो सभी प्रसिद्ध घड़ीसाज थे, प्राप्त होती रही. स्विटजरलैंड मे घड़ियों और जेवरात की पहली विशेष दुकान होने के स्वरूप, बीयर को ग्राहकों को अनुभव और गहन तकनीक के साथ सलाह देने का ज्ञान है.
आज इस कंपनी का प्रबन्ध रिने बीयर की सातवीं पीढ़ी संभाल रही है. वस्तुओं की विविधताओं मे 16 बड़े घड़ी के ब्रांड, अद्वितीय जेवर और प्राचीन घड़ियाँ हैं. बीयर ग्राहकों को स्वयं की घड़ियों और सोने की कार्यशाला के साथ खरीद के पश्चात् उत्कृष्ट सेवा भी देती है. निचले तल मे घड़ियों का प्रभावशाली म्यूज़ियम बीयर ज्यूरिख है, जिसमे कि करीब 1400 इस्वी पूर्व से आधुनिक समय तक के 500 प्रदर्शित सामान निहारे जा सकते हैं.
घड़ियाँ
हमे आपको सर्व-श्रेष्ठ घड़ी ब्रांड उपलब्ध करा सकने मे प्रसन्नता है.
अधिकतर ब्रांड बीयर द्वारा पहले ही कई दस सालों से बेचे जा रहे हैं, और पाटेक फिलिप (Patek Philippe) तो 1839 से. आपूर्तकों (निर्माताओं) के चुनाव मे गुणवत्ता ही निर्णायक भाग देती है. उपलब्ध ब्रांडों मे से कई ऐसे निर्माता हैं जो सारे या कुछ हिस्से स्वयं ही बनाते हैं. वे भी कई सालों के अनुभव सहित पारंपरिक कंपनियां है.
हमारे पास CHF 1'000. से लेकर — सर्वोच्च विलासिता वर्ग की अद्वितीय घड़ियाँ हैं. हमारे लिये वस्तुओं की एक चौड़ी और गहरी विविधता होनी बहुत ही महत्वपूर्ण है ताकि हर पसंद और हर बजट के लिये चुनाव उपलब्ध कराया जा सके.
विशेष ब्रांड के बारे मे अधिक जानकारी के लिये, केवल उस ब्रांड के लोगो पर क्लिक करें (केवल जर्मन/अंग्रेजी मे उपलब्ध):
प्राचीन घड़ियाँ
हममे 1965 से ही प्राचीन और विंटेज घड़ियों को बेचने मे भी विशेषता है. उच्च गुणवत्ता और दुर्लभ घड़ियों के बड़े चुनाव को उपलब्ध कराने मे संग्रहकर्ताओं मे हमारी बहुत अच्छी ख्याति है.
आपके सवालों का उत्तर देने के लिये श्री रिटर हमेशा तैयार हैं. आप हम तक इस पृष्ठ के अंत मे दिये गये संपर्क फॉर्म के जरिये पहुँच सकते हैं.
अगर आप प्राचीन घड़ियों के बारे मे, जो हमारे बास बिक्री के लिये उपलब्ध हैं, अधिक जानकारी चाहते हैं तो मुख्य पेज पर क्लिक करें (जर्मन / अंग्रेजी) .
घड़ियों की कार्यशाला
एक घड़ी को बेचने के साथ ही ग्राहक के साथ कई सालों का संबन्ध शुरु होता है.
घड़ी पर रोज ही कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं, इसलिये कई बार उसे समय से पूर्व ही सुधार की आवश्यकता होती है और साथ मे नियमित रूप से रख-रखाव भी करना पड़ता है. हमारे पास ग्राहकों की सेवा के लिये स्वयं की घड़ियों की कार्यशाला है – बिक्री के पश्चात् एक उत्कृष्ट सेवा.
मुख्य दुकन मे दो घड़ीसाज मरम्मत और शीघ्र सेवा के लिये काम करते हैं. पूर्ण काम और महंगी विशेष इच्छाओं को बीयर कंपनी की कार्यशाला मे भेजा जाता है जहाँ 8 घड़ीसाज और 3 स्वर्णकार भी काम करते हैं. भाग्यवश जवानो की रुचि घड़ी निर्माण के व्यवसाय मे फिर से बढ़ी है. इसलिये हम एक से दो तक प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण भी देते हैं.
जेवरात
कई सालों से सर्वश्रेष्ठ जेवरात हमारी अद्वितीय घड़ियों की विवधता को और बढ़ा रहे हैं.
कई सालों से बीयर कंपनी की एक अपनी स्वर्ण कार्य की कार्यशाला भी है, जो कि हमारे ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता और निजीपन प्रदान करती है. हमारे तीन स्वर्णकार महिलाओं और पुरुषों के लिये हीरे, रंगीन पत्थर और साथी की अंगूठियों के गरिमापूर्ण जेवरात विकसित करते हैं और बनाते हैं. पारंपरिक जेवरात और महंगी, आधुनिक कृतियों से लेकर अद्वितीय कृतियों तक, जो कि विशेष रूप से ग्राहक की इच्छानुसार डिजाइन की गयी हों, का चुनाव किया जा सकता है. साथ मे हम कुछ घड़ी ब्रांडों और जेवर आपूर्तकों के उच्च गुणवत्ता के जेवर भी बेचते हैं.
विशेष ब्रांड के बारे मे अधिक जानकारी के लिये, केवल उस ब्रांड के लोगो पर क्लिक करें (केवल जर्मन/अंग्रेजी मे उपलब्ध):
| |||
| |||
|
घड़ियों का म्यूज़ियम बीयर ज्यूरिखh
एक अद्वितीय संग्रह – विश्व भर से.
घड़ियों का म्यूज़ियम बीयर ज्यूरिख ज्यूरिख के केन्द्र मे, खरीदारी के बाजार मे है. रास्ता क्रोनोमीट्री बीयर की दुकान मे से होकर जाता है. प्रदर्शनी मे समय नापने के सभी क्षेत्रों से लगभग 500 कृतियां हैं और साथ ही कला-ऐतिहासिक और तकनीकी-वैज्ञानिक पहलूओं की और भी ध्यान दिलाती है.
म्यूज़ियम मे 1400 ईस्वी पूर्व से आधुनिक समय तक के समय नापने के यंत्रों को इकट्ठा किया गया है: छाया की डंडियाँ, सूर्य-घड़ियाँ, तेल-घड़ियाँ, रेत-घड़ियाँ, पानी की घड़ियाँ, ग्रांडफादर घड़ियाँ, मेज-घड़ियाँ, जेब घड़ियाँ, कलाई की घड़ियाँ, समय नापने और आवागमन के वैज्ञानिक यंत्र. हमारा संग्रह सतत् बढ़ाया जा रहा है और आज दुनिया भर मे सबसे महत्वपूर्ण संग्रहों मे गिना जाता है – एक बार अवश्य ही आईये.
पता और संपर्क
Beyer Chronometrie AG
Bahnhofstrasse 31
8001 Zürich
टेलीफोन: ++41 43 344 63 63
टेलीफैक्स: ++41 43 344 63 64
खुलने का सम:
सोमवार से शुक्रवार 09.15 – 18.30 बजे तक
शनिवार 09.15 – 16.00 बजे तक
संपर्क फॉर्म
![Beyer Watches and Jewellery [Logo]](fileadmin/_image/struktur/BeyerLogoEn.gif)


-2 degrees, overcast























